Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इनके बिना अधूरी मानी जाती शनि जयंती की पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

Shani Dev

Shani Dev

हिंदू धर्म में शनि जयंती (Shani Jayanti) का त्योहार बहुत खास माना जाता है। यह हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष शनि जयंती 6 जून 2024, गुरुवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शनिदेव की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही शुभ परिणाम मिलते हैं।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती (Shani Jayanti) पर पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्रियां बताई गई हैं, जिनके बिना पूजा की थाली अधूरी मानी जाती है। इन चीजों के साथ शनिदेव की पूजा करने से व्रत का पूरा फल मिलता है।

शनि पूजन सामग्री

शनिदेव की प्रतिमा, शनिदेव की चालीसा, शनिदेव कथा की पुस्तक, काले और नीले वस्त्र, नीले फूल और फूलों की माला, सरसों का तेल, तिल का तेल, काला तिल, हवन सामग्री, हवन कुंड, अक्षत, धूप, शमी पत्ता, गंगाजल, मिठाई, फल, चंदन, दीप, गंध, सुपारी, जल, आसन, पान, दक्षिणा।

शनि जयंती (Shani Jayanti) पर करें ये कार्य

ज्योतिष शास्त्र में शनि जयंती (Shani Jayanti) का दिन बहुत खास माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा के अलावा और भी कई बातों का ध्यान रखना होता है। कहा जाता है कि अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दिन छल-कपट का त्याग करने का निर्णय लेना चाहिए।

साथ ही आपको सच्चाई का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं और उन्हें किसी भी तरह के गलत कार्य पसंद नहीं हैं। इस दिन पितरों के लिए दान और तर्पण भी करना चाहिए। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

Exit mobile version