Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साढ़े साती से हैं प्रभावित, तो शनि जयंती पर करें ये उपाय

Shani Dev

Shani Dev

हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती (Shani Jayanti) मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शनि जयंती 06 जून को मनाई जाएगी। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि शनिदेव का पूजन करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। शनिदेव प्रसन्न होते हैं तो रंक को भी राजा बना देते हैं।

इन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती

पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, फिलहाल मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक साढ़े साती से प्रभावित हैं। ऐसे में इन सभी राशि वालों को शनि जयंती (Shani Jayanti) पर कुछ विशेष उपाय करना चाहिए, जिससे शनि की साढ़े साती को कम किया जा सकता है।

साढ़े साती के उपाय

– साढ़े साती से मुक्ति पाने के लिए स्नान, ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
– शनि जयंती (Shani Jayanti) पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करें। ऐसा करने से साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।
– शनि जयंती (Shani Jayanti) पर महाबली हनुमान को भी चोला चढ़ाना चाहिए और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
– शनि जयंती (Shani Jayanti) पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन चमड़े के चप्पल, जूते, काले छाते, कंबल, उड़द की दाल, नमक जैसी चीजों का दान करना चाहिए।

Exit mobile version