Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नए साल में इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी विशेष कृपा

Shani Sadesati

Shani Dev

नया साल 2025 ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से खास रहने वाला है। नए साल में राहु-केतु के अलावा ग्रहों के न्यायाधीश शनि (Shani) भी राशि परिवर्तन करेंगे। शनि का गोचर 29 मार्च 2025 को मीन राशि में होगा। शनि का मीन गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक और कुछ राशियों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का शुभ प्रभाव जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकता है। 2025 में शनि (Shani) का मीन गोचर 4 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

जानें नए साल में शनि (Shani) की किन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। शनि के शुभ प्रभाव से जीवन में हर पहलू में सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। व्यापारिक लाभ होगा। अटके हुए धन की वापसी संभव है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप फलेंगे-फूलेंगे। रौब-रुआब बढ़ेगा।

2. मकर राशि- मकर राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी-पेशा में उन्नति के संकेत हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। शनि कृपा के कारण धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे।

3. धनु राशि- धनु राशि वालों पर नए साल में शनि कृपा रहने वाली है। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। आमदनी में इजाफा होगा और इनकम के नए साधन बनेंगे। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। सेहत में पहले से सुधार होगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।

Exit mobile version