Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम को तालिबान से मिला धमकी भरा पत्र

हरिद्वार।  जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को एक अजीब-ओ-गरीब धमकी वाला पत्र मिला है। पत्र की भाषा हिन्दी है। पत्र में जो धमकी दी गई है वो कविता के रूप में लिखी गई है। पत्र के अंत में तालिबान लिखा गया है।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। आनन-फानन में हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साध ही धमकी भरे पत्र की जांच शुरू हो गई है। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम संघ और बीजेपी से जुड़े बड़े संत हैं।

उनको धमकी भरा पत्र मिलने से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर पहलू से धमकी भरे पत्र की जांच कर रही है।

तकनीकी खराबी या साजिश नहीं इस वजह से हुआ था CDS का हेलीकॉप्टर क्रैश

पुलिस की जांच का विषय ये है कि आखिर ये पत्र किसने और क्यों भेजा है। पत्र भेजने वाले ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को ही धमकी देने के लिए क्यों चुना।

हरिद्वार सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पत्र पोस्ट से आया है। ये किसी की शरारत लग रही है। लेकिन पुलिस धमकी भरे पत्र को फिर भी हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एक टीम इसमें लगा दी गई है।

Exit mobile version