• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ज्ञान चेतना की गंगोत्री है शांतिकुंज: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
27/08/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि वैचारिक पृष्ठभूमि के अंतर्गत हर भारतीय के रगों में वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव रचा बसा है। भारत इन दिनों सम्पूर्ण विश्व में एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की दिशा में मानवता के लिए कार्य कर रहा है। भारत की सोच विकास को प्राप्त करना और साथ ही अपनी विरासत को संभाल कर रखना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को यहां हरिद्वार स्थित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में जी-20 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यानमाला को संबोधित कर ते हुए ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि आचार्य जैसे विरले लोग हैं, जिन्होंने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव के लिए कार्य किया है। आचार्य के सामाजिक, आध्यात्मिक आंदोलन से हम बदलेंगे, युग बदलेगा जैसे आदर्श वाक्य को अपना कर मैंने जीवन में बहुत कुछ पाया है। उन्होंने कहा कि देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में योग, आयुर्वेद आदि विषयों में हो रहे अनुसंधान मानवता के विकास की दिशा महत्वपूर्ण पहल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि आचार्य ने हम बदलेंगे, युग बदलेगा का मंत्र देकर समाज में जो जन जागृति लाने का पुनीत कार्य किया, इसके लिए आने वाली पीढि़यां सदैव उनकी ऋणी रहेंगी। शांतिकुंज ज्ञान चेतना की गंगोत्री है। उन्होंने कहा कि आचार्य ने गायत्री माता व यज्ञ को घर-घर स्थापित करने और सनातन संस्कृति को पुनर्भाषित किया है। साथ ही उनके सिद्धांतों पर गायत्री परिवार द्वारा साधना, शिक्षा, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, जनशक्ति का संरक्षण और युवाओं को संगठित करने का कार्य किया जा रहा है, यह अतुलनीय है। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जी-20 की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

इससे पूर्व देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि एकता, समता, शुचिता व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करता है। भारतीय इतिहास को हमारे ऋषियों ने संवारा है। उन्होंने कहा कि हम रहें या न रहें, लेकिन देश हमेशा रहेगा, इसलिए देश के गौरव व उत्थान के लिए हर संभव कार्य करना चाहिए।

इससे पूर्व नड्डा और श्रीमती मल्लिका नड्डा आदि ने विवि परिसर में लालचंदन का पौधा रोपा। इसके बाद उन्होंने प्रज्ञेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। नड्डा, श्रीमती नड्डा और मुख्यमंत्री ने शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में अपने सर्वोच्च बलिदान करने वाले सैनिकों के बलिदान को नमन किया। तदुपरांत भारत के प्रथम बाल्टिक सेंटर का अवलोकन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, मुख्यमंत्री धामी और मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न, युगसाहित्य, गंगाजली आदि भेंटकर सम्मानित किया। वियतनामी भाषा में पुस्तक मैं क्या हूं आदि सहित ई न्यूज लेटर रिनांसा, इंटरडिसप्लीनरी जनरल आफ यज्ञ रिचर्स आदि का विमोचन किया।

उप्र की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, बढ़ेंगे आश्रय स्थल

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा, सांसद नरेश बंसल, सांसद डॉ कल्पना सैनी, केबीनेट मंत्री डॉ धनसिंह रावत, मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक मदन कौशिक, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगई सहित अनेक गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके पश्चात नड्डा सपरिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे और अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ प्रणव पण्ड्या और शैल दीदी से भेंटकर आशीष प्राप्त किया।

Tags: cm dhamidehradun newsJP naddaNational newsUttarakhand News
Previous Post

उप्र की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे निराश्रित गोवंश, बढ़ेंगे आश्रय स्थल

Next Post

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

यह भी पढ़ें

Bus Accident

दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत

19/09/2023
AI

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
pm modi

QUAD में दिखी भारत की शक्ति, पीएम मोदी आगे, बाइडेन समेत अन्य नेता पीछे

24/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version