साल 2025 में शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माना जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं नवमी तिथि पर समाप्त होते हैं। इन नवरात्रि को शरद ऋतु के समय पड़ने के कारण शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।
शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) नौ दिन के होते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होते हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। शारदीय नवरात्रि का समापन 10वें दिन यानी दशहरा के दिन होता है। जानते हैं कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्रि यहां देखें हिंदी में शारदीय नवरात्रि 2025 का पूरा कैलेंडर।
शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri) कैलेंडर-
नवरात्रि का दिन 1 – 22 सितंबर 2025, सोमवार प्रतिपदा मां शैलपुत्री
नवरात्रि का दिन 2 – 23 सितंबर 2025, मंगलवार द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि का दिन 3 – 24 सितंबर 2025, बुधवार तृतीया मां चंद्रघण्टा
नवरात्रि का दिन 3 – 25 सितंबर 2025 गुरुवार तृतीया मां चंद्रघण्टा
नवरात्रि का दिन 4 – 26 सितंबर 2025 शुक्रवार चतुर्थी मां कूष्माण्डा
नवरात्रि का दिन 5 – 27 सितंबर 2025 शनिवार पंचमी मां स्कंदमाता
नवरात्रि का दिन 6 – 28 सितंबर 2025 रविवार षष्ठी मां कात्यायनी
नवरात्रि का दिन 7 – 29 सितंबर 2025 सोमवार सप्तमी मां कालरात्रि
नवरात्रि का दिन 8 – 30 सितंबर 2025 मंगलवार अष्टमी मां महागौरी
नवरात्रि का दिन 9 – 01 अक्टूबर 2025 बुधवार नवमी मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का अवसर बहुत पावन होता है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 10 दिन के होंगे। नवदुर्गा का अर्थ है मां दुर्गा की नौ विभिन्न रूप। नवदुर्गा की अवधारणा देवी पार्वती से उत्पन्न होती है। नवदुर्गा देवी पार्वती का जीवन चरण है, जिन्हें सभी देवी-देवताओं में सर्वोच्च शक्ति माना जाता है।
