Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Shardiya Navratri: इस साल पालकी से होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें इसका महत्व

Sharadiya Navratri

Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri ) का पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। शारदीय नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय व महत्वपूर्ण नवरात्रि है। इसलिए शारदीय नवरात्रि को महा नवरात्रि भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन मास में शरद ऋतु के समय आती है। शरद ऋतु होने के कारण इन्हें शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां भवानी के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri ) का समापन दसवें दिन दशहरा को होता है, इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन व प्रस्थान अलग-अलग सवारी पर होता है। हर सवारी का अलग-अलग महत्व होता है। जानें इस साल मां दुर्गा किस सवारी पर आएंगी और किस सवारी से प्रस्थान करेंगी व नवरात्रि की तिथियां-

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri )  पर मां दुर्गा की सवारी-

द्रिक पंचांग के अनुसार, मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा और मां भवानी का प्रस्थान चरणायुध (बड़े पंजे वाले मुर्गे) पर होगा।

मां दुर्गा की सवारी का महत्व-

देवी पुराण में पालकी की सवारी को शुभ माना गया है। हालांकि पालकी की सवारी आंशिक महामारी का कारण भी मानी गई है। वहीं मुर्गे की सवारी का देश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri )  कब से होंगे प्रारंभ

शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से प्रारंभ होंगे। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है।

बुध का कन्या राशि में गोचर, पंडित जी से जानें मकर समेत किन 6 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri )  2024 की तिथियां-

नवरात्रि का पहला दिन- 3 अक्टूबर, गुरुवार- मां शैलपुत्री पूजा

नवरात्रि का दूसरा दिन- 4 अक्टूबर, गुरुवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन- 5 अक्टूबर, गुरुवार- मां चन्द्रघण्टा पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन- 6 अक्टूबर, गुरुवार- मां कूष्माण्डा पूजा

नवरात्रि का पांचवां दिन- 7 अक्टूबर, गुरुवार- मां स्कन्दमाता पूजा

नवरात्रि का छठवां दिन- 8 अक्टूबर, गुरुवार- मां कात्यायनी पूजा

नवरात्रि का सातवां दिन- 9 अक्टूबर, गुरुवार- मां कालरात्रि पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन- 10 अक्टूबर, गुरुवार- मां सिद्धिदात्री पूजा

नवरात्रि का नौवां दिन- 11 अक्टूबर, गुरुवार- मां महागौरी पूजा

विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त-

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का कलश स्थापना की परंपरा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, घटस्थापना मुहूर्त का शुभ मुहूर्त सुबह 06:14 बजे से सुबह 07:21 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 1 घंटा 06 मिनट की है। घटस्थापना अभिजित मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 47 मिनट की है।

Exit mobile version