Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्‍थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri

Navratri

मां आदिशक्ति की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri)  में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान और धूमधाम से पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) 15 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार से प्रारंभ होगा जबकि 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को समाप्त होगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों को मनोकामना पूर्ण होने का आर्शीवाद प्रदान करती है। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आएगी।

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri)  के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त और सुबह 11:44 बजे से 12:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त कलश स्थापित करना काफी लाभकारी होगा। 24 अक्टूबर 2023 को 06:27 बजे बाद किया जाएगा।

मां शैलपुत्री: 15 अक्टूबर 2023
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा: 16 अक्टूबर 2023
मां चंद्रघंटा की पूजा: 17 अक्टूबर 2023
मां कूष्मांडा की पूजा: 18 अक्टूबर 2023
मां स्कंदमाता की पूजा: 19 अक्टूबर 2023
मां कात्यायनी की पूजा: 20 अक्टूबर 2023
मां कालरात्रि की पूजा: 21 अक्टूबर 2023
मां सिद्धिदात्री की पूजा: 22 अक्टूबर 2023
मां महागौरी की पूजा: 23 अक्टूबर 2023
विजयादशमी- 24 अक्टूबर 2023

Exit mobile version