Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

Share Market

share market

पश्चिम एशिया संकट के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बिकवाली दिख रही है। बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर हैं। शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 394 अंक व निफ्टी में 135 अंक की गिरावट है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 394.25 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 77,450.27 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 95.70 अंक यानी 0.39 फीसदी फिसलकर 24,230.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज के कारोबार में ऑटो और बैंक शेयरों में बिकवाली जारी है, जबकि फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी दिख रही है। शेयर बाजार में गिरावट का कारण बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे गिरकर 94.58 पर आ गया है।

वहीं, अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गोलीबारी की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 101.00 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version