Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 138 अंक उछला

Share Market

Share Market

पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर घरेलू शेयर बाजार (Share Market) पर पड़ा है। हालांकि, सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। फिलहाल, बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी दिख रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 137.64 अंक यानी 0.18 फीसदी की उछाल के साथ 74,696.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 66.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 23,445.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

इसी तरह एशियाई शेयर बाजारों (Share Market) दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 106.6 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

उल्लेखनीय है कि घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में कल लगातार चाथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 436 अंक की गिरावट के साथ 23,379 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 4 दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।

Exit mobile version