Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

Share Market

Share Market

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के इंतजार के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार (Share Market) हरे निशान पर खुला है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी बना हुआ है। सेंसेक्स में 325 अंक की बढ़त और निफ्टी भी 90 अंकों की तेजी है।

कारोबार (Share Market) की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 324.95 अंक यानी 0.43 फीसदी उछलकर 75,508.31 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 96.10 अंक यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 23,750.80 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

आज के कारोबार (Share Market) में बैंक और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है। वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 96.30 पर पहुंच गया है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है निवेशक भी अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति का इंतजार कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 135.03 अंक यानी 0.18 फीसदी टूटकर 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 4.30 अंकों यानी 0.018 फीसदी की गिरावट के साथ 23,654.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

Exit mobile version