• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार हुआ शशि थरूर का पीए, कांग्रेस सांसद ने दी ये सफाई

Writer D by Writer D
30/05/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो लोगों को गोल्ड स्मलिंग (Gold Smuggling) के मामले में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कस्टम अधिकारियों ने करीब 500 ग्राम सोना बरामद किया है। दोनों आरोपियों में से एक शख्स ने खुद को कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) का निजी सहायक (PA) बताया है। हालांकि, इस मामले में शशि थरूर ने सफाई देते हुए कहा है कि स्मलिंग के आरोप में पकड़ा गया शख्स अब उनके यहां काम नहीं करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport)  पर कस्टम विभाग (Customs Department) ने 29 मई को चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से करीब 500 ग्राम सोना पकड़ा। इन लोगों में से एक शख्स की पहचान शिव कुमार के तौर पर हुई है, जो खुद को कांग्रेस नेता शशि थरूर का पीए बता रहा है। इस मामले में कस्टम विभाग ने कहा कि शक के आधार पर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर एक शख्स के खिलाफ गोल्ड स्मगलिंग की तस्करी का केस दर्ज किया है। वह 29 मई को फ्लाइट टीजी-323 से बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था. जांच में एक और शख्स मिलीभगत का पता चला।

विभाग ने यह भी बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी के पास वैध एयरोड्रम एंट्री परमिट (Aerodrome Entry Permit) था। संसद सदस्य के लिए प्रोटोकॉल टीम के एक हिस्से के रूप में रिसीवर के एयरोड्रम एंट्री परमिट (Aerodrome Entry Permit) हासिल करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। बरामद किए गए सोने की कीमत 35.22 लाख रुपये है। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मामले में एक्स पोस्ट के जरिये सफाई पेश की है।

शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने लिखा, ‘जब मैं चुनाव प्रचार के सिलसिले में धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो एयरपोर्ट की सुविधा सहायता के मामले में मुझे पार्ट टाइम सेवा प्रदान कर रहा था। वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं जिनका बार-बार डायलिसिस होता है और उन्हें अनुकंपा के आधार पर पार्ट टाइम आधार पर रखा गया था।’

थरूर (Shashi Tharoor) ने आगे लिखा, ‘मैं किसी भी कथित गलत काम की निंदा नहीं करता हूं और मामले की जांच के लिए आवश्यक कोई भी आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।’

Tags: delhi newsGold smugglingIndira Gandhi International AirportNational newsshashi tharoor
Previous Post

80 बनेगा आधार और अबकी बार चार सौ पार : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

सरेंडर की डेडलाइन से पहले अरविंद केजरीवाल पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, दायर की जमानत याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunil Jhakhar-Bhagwant Mann
पंजाब

भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को भेजा मानहानि का नोटिस

07/05/2026
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

देहरादून को जाम से राहत देने की तैयारी, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

07/05/2026
CM Yogi changed his social media DP
Main Slider

डीपी में ‘सिंदूर’ और कवर पर ‘ब्रह्मोस’ से सीएम योगी ने दी ‘दुश्मन’ को चेतावनी

07/05/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

सरेंडर की डेडलाइन से पहले अरविंद केजरीवाल पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, दायर की जमानत याचिका

यह भी पढ़ें

Supriya Shrinet, Kangana Ranaut

कंगना रनौत पर टिप्पणी करना सुप्रिया श्रीनेत को पड़ा भारी, महिला आयोग ने EC को लिखा पत्र

26/03/2024
Akash Prime missile

DRDO ने किया आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, दुश्मनों के लिए बनेगा काल

27/09/2021
Bird flu

देश के इस हिस्से में फैला बत्तखों में बर्ड फ्लू, पक्षियों को मारने का फैसला

18/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version