Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत और इंडिया को लेकर सियासी बहस के बीच कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, विपक्षी गठबंधन को दिया ये सुझाव

Shashi Tharoor

Shashi Tharoor

नई दिल्ली। भारत और इंडिया नाम को लेकर देशभर में इन दिनों बहस जारी है। राजनीति दल के नेता से लेकर सभी अपने अपने तरीके से अपना पक्ष रख रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) का का इसको लेकर एक अहम बयान आया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन का नाम बदलने की की बात की है। साथ ही कहा कि भाजपा तब नाम बदलने का खेल बंद कर दे। दरअसल, भारत और इंडिया नाम को लेकर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।

विपक्षी पार्टियों की तरफ से इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। विपक्षी पार्टियां कई तरह के आरोप लगा रही हैं। अटकलें हैं कि सरकार पांच दिवसीय संसद सत्र के दौरान संविधान संशोधन बिल पेश कर सकती है।

हालांकि, अब तक संसद के विशेष सत्र के एजेंडा को लेकर सरकार ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सत्र के एजेंडे को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

धामी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, 11321 करोड़ का है अनुपूरक बजट

कांग्रेस नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ट्वीट कर लिखा है कि, हम खुद को अलायंस फॉर Betterment, Harmony And Responsible Advancement for Tomorrow (BHARAT) कह सकते हैं। शायद इसके बाद सत्तारूढ़ दल नाम बदलने का यह खेल बंद कर दे। बता दें कि, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A रखा गया है।

Exit mobile version