Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘कॉफी विद करण’ शो पर कसा तंज

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने नेपोटिज्म के मुद्दे को और हवा दे दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी बहस हो रही है कि फिल्म इंडस्ट्री को कुछ लोग कंट्रोल करते हैं। इस बीच दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ऐसे शो विवाद का कारण बनते हैं। शत्रुघ्न ने यह भी बोला कि फिल्म इंडस्ट्री किसी की प्रॉपर्टी नहीं है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कंगना रनौत को किया सपोर्ट

एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ”हमारे जमाने में कोई कॉफी विद अर्जुन नहीं था। उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से कॉफी विद करण शो को लेकर कहा, ”इस तरह के प्लांड इवेंट्स से विवादों का जन्म होता है। जहां तक अभी जिन लोगों के बारे में बातें हो रही हैं वे सभी हमारी सोसायटी के सदस्य हैं। फिल्म इंडस्ट्री किसी एक व्यक्ति का नहीं है, जो यह कहे कि चलो इसका बॉयकॉट करते हैं या फिर इस किसी व्यक्ति को फिल्म इंडस्ट्री से हटा देते हैं। आप कहने वाले कौन होते हैं कि तुम इस इंडस्ट्री में कैसे एंटर किया और आपने अपनी लाइफ में क्या किया है?”

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से फैन के वीडियो को किया शेयर, बोले- आपने मेरा दिन बना दिया

गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद कंगना रनौत, करण जौहर पर लगातार निशाना साध रही हैं। उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर पर कई तरह के आरोप लगाए। हालांकि, सुशांत ने सुसाइड क्यों किया, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस केस में मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस अभी तक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने सुशांत मामले में कंगना रनौत का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें समन भेजा है।

Exit mobile version