Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या

murder

शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह

पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग श्री सिंह के आवास पर पहुंचे और उन पर गोलियां चलायी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व कल से, नौ दिन तक होगा मां का गुणगान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकवाल सिंह लालपुरा ने श्री सिंह की हत्या करने की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है तथा बैंक डकैतियां, हत्याएं और माफिया राज को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होने कहा कि कामरेड बलविंदर सिंह ने आंतकवाद के दौर में आंतकवादियों से 13 वार लोहा लेते हुए कई आंतकवादियों को मार गिराया था।

अखिलेश बोले-अब देखें क्या एनकाउंटर वाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं?

उल्लेखनीय है कि कामरेड बलविंदर सिंह पंजाब में आंतकवाद के दौर में कई आंतकवादियों को ढेर किया था।

Exit mobile version