Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनिल कपूर के घर आज बजेगी शहनाई, छोटी बेटी रिया बनेगी दुल्हन

Anil Kapoor

Anil Kapoor

अनिल कपूर की छोटी बेटी और फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबर है कि रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज गुपचुप तरीके से शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि रिया कपूर और करण बूलानी बीते 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और आज अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर दोनों की शादी होने जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का समारोह दो-तीन दिन तक चलने की संभावना है। हालांकि कपूर परिवार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इस शादी समारोह के निजी होने की उम्मीद के चलते इसमें केवल परिवार और दूल्हा और दुल्हन के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

करण और रिया पहले अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहे हैं। रिया कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर करण की तस्वीरों को शेयर करते हैं। वहीं करण बूलानी भी सोशल मीडिया पर रिया कपूर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।

स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की स्पीच ऐसे करें तैयार

करण बूलानी की बात करें तो वह एक फिल्मकार हैं, जिन्होंने लगभग 500 विज्ञापनों को बनाया है। साथ ही उन्होंने आयशा और वेक अप सिड जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। उन्होंने अनिल कपूर के साथ सिलेक्शन डे में काम किया है और शॉर्ट फिल्म भी बनाई है।

रिया कपूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने आयशा और वीरे दी वेडिंग संग अन्य फिल्मों को बनाया है। इसके अलावा रिया बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ Rheson नाम का फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। माना जा रहा है कि बहन की शादी के लिए सोनम कपूर जुलाई में मुंबई लौट आई थी। सोनम के पति आनंद आहूजा भी इस समय मुंबई में हैं।

Exit mobile version