Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘राखी सावंत फर्ज़ी मुसलमान हैं’ शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान पर दी ये सफाई

Rakhi Sawant

Sherlyn Chopra, Rakhi Sawant

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी वजह है उनका सऊदी अरब जाकर उमरा करना। पहले वो सऊदी अरग के मक्का और मदीना शहर गईं। मक्का में उन्होंने उमरा किया। इस दौरान वो लगातार इंस्टाग्राम पर अपने इस सफर की अपडेट देती रहीं। अब वापस भारत आकर भी वो शांत नहीं बैठी हैं। अब शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra )  के साथ वो नजर आई हैं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra ) की कब दोस्ती हो जाए और कब दुश्मनी ये कोई नहीं जानता। राखी जब सऊदी अरब में थीं तो शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra )  ने देश में उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। अब एक बार फिर दोनों करीब आ गए हैं। बीती रात दोनों मीडिया के सामने एक साथ आए। इस दौरान दोनों के बीच की कड़वाट खत्म हो गई। राखी ने गाना गाया और शर्लिन डांस करती दिखाई दीं।

इस बीच एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमें शर्लिन राखी सावंत को फर्जी मुसलमान वाले अपने बयान पर सफाई देती नज़र आईं। पैपराज़ी ने शर्लिन से सवाल किया कि अभी आप राखी को नकली और फर्ज़ी मुसलमान कह रही थीं। इस पर शर्लिन ने सफाई देते हुए कहा, कि इन्होंने मुझपर फर्ज़ी आरोप लगाया, इसलिए मैंने इन्हें फर्ज़ी मुसलमान कहा।

राखी (Rakhi Sawant) ने लगाया ये इल्ज़ाम

राखी और शर्लिन दोनों एक साथ बैठे थे। पैपराज़ी के सामने अपने गिले शिकवे बयान कर रहे थे। इस दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant)  ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बंद होने का ज़िक्र किया और बताया कि उन्होंने शिकायत में आदिल खान दुर्रानी, शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra )  और राजश्री का नाम दिया है। इस पर शर्लिन ने हैरानी जताई और सवाल किया कि राखी मैंने जिंदगी में आपके साथ कब गलत किया है?

तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, Gadar 2 ने 24 दिन में की इतने करोड़ों की कमाई

आपको बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant)  आदिल दुर्रानी से शादी के बाद से ही चर्चा में हैं। हालांकि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चला और राखी ने गंभीर आरोप लगाते हुए आदिल को जेल भिजवा दिया था। कुछ वक्त पहले जब आदिल बेल पर बाहर आए तो उन्होंने भी राखी पर कई आरोप लगाए थे।

Exit mobile version