Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती

शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक Shia religious teacher Kalbe Sadiq

शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक

लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके बेटे कल्बे नूरी ने दी। उन्होंने बताया कि एरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने निमोनिया होना बताया है।

फिलहाल उनकी हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कल्बे नूरी ने सभी से उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करने की अपील की है। नूरी ने बताया कि उनके पिता को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके RSS पर किया वार, बोली ये बात

कोविड 19 जांच रिपोर्ट में उनमें इस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उनके रक्तचाप और आक्सीजन के स्तर में लगातार गिरावट होने पर उन्हें मंगलवार की शाम आईसीयू में दाखिल किया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि मौलाना कल्बे सादिक की स्थिति गम्भीर है मगर उसमें और गिरावट नहीं आयी है।

बता दें कि आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक पूरी दुनिया में अपनी उदारवादी छवि के लिये जाने जाते हैं।

यूपी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, योगी सरकार ने कहा जल्द होंगी बाकी 37,000 भर्तियां

बता दें कि मौलाना कल्बे सादिक नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि यह देश संविधान से चलेगा। कोई नरेंद्र मोदी कोई अमित शाह हमारा भविष्य नहीं बना सकता। उन्होंने लखनऊ के घंटाघर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आज हर घर में उजाला दिखाई दे रहा है, लेकिन घंटाघर का अंधेरा इस सरकार को नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा था कि सीएए और एनआरसी काला कानून है इसे वापस लिया जाना चाहिए।

Exit mobile version