Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप

Raj Kundra

Shilpa Shetty, Raj Kundra

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके हसबैंड राज कुंद्रा की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पोर्न केस में फंसने बाद राज कुंद्रा अब एक धोखाधड़ी के मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी भी इस मामले में आरोपों के घेरे में हैं। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है।

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ नितिन बरई नाम के एक शख्स ने धोखाधड़ी करने पर FIR दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।

इस जेल में भयंकर खून खराबा, 68 कैदियों की मौत

नितिन बरई की शिकायतों के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू करेगी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसों की धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ की जा सकती है।

Exit mobile version