Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, गाय को दिया ‘राजमाता’ का दर्जा

cow

cow

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने गाय (Cow) को राजमाता का दर्जा दे दिया है। यह आदेश महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने जारी कर दिया है। बता दें कि आज महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया है।

यह फैसला जारी करते हुए कहा गया कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय (Desi Cow) के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को अब से ‘राजमाता गोमाता’ घोषित करने की मंजूरी दी गई है।

दरअसल, सनातन धर्म में गाय (Cow) को माता माना जाता है। साथ ही इस धर्म में गाय की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यताओं को मुताबिक गाय में देवी-देवताओं का निवास होता है।

घर में इस हिस्से में रखें कामधेनु गाय, धन-सम्पदा में होगी वृद्धि

वहीं पिछले कुछ समय से कई हिंदू संगठनों की तरफ से गाय (Cow) को राजमाता का दर्जा देने की मांग लगातार की जा रही थी। वहीं अब सरकार ने उनकी बात मानते हुए महाराष्ट्र में गाय को राज्यमाता का दर्जा देने का ऐलान कर दिया है।

Exit mobile version