• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिंजो आबे का काशी से रहा है गहरा लगाव, सनातन धर्म के थे मुरीद

Writer D by Writer D
08/07/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
shinzo abe

shinzo abe

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। हमले में घायल जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने करीब छह घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में भाषण देते समय एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी थी। शिंजों (Shinzo Abe)  की मौत की खबर से काशी स्तब्ध है। सुबह लोग लगातार पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe)  के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहे थे। अब उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि देकर सोशल मीडिया के जरिए उनके खुशमिजाज स्वभाव, काशी दौरे के दौरान भारत जापान के घनिष्ठ रिश्तों को याद कर रहे हैं।

तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe)  12 दिसंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए थे। उनके स्वागत के लिए तब पूरा बनारस सड़कों पर उमड़ पड़ा था। लोग भारत और जापान के झंडे लहराते हुए उनके काफिले पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। जिला प्रशासन ने उनके आने-जाने के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया था। गोदौलिया चौराहे पर विशाल रंगोली और स्वागत गेट देख खुद शिंजो आबे ने खुशी का इजहार किया था। बनारस के सांसद एवं प्रधानमंत्री मोदी मेहमान के सम्मान में गाइड की भूमिका में दिखे थे।

गंगा आरती के दौरान मां गंगा और काशी के अध्यात्मिक पक्ष के प्रति उनका श्रद्धाभाव लोगों को खूब भाया था। शिंजों आबे ने सनातनी परम्परा का सम्मान कर हाथों में कलावा बंधवाने के साथ हर-हर महादेव का उद्घोष कर बाबा विश्वनाथ के प्रति भी श्रद्धाभाव दिखाया था। गंगा आरती के दौरान शिंजो आबे प्रधानमंत्री मोदी से बनारस के बारे में जानकारी भी लेते रहे। गंगा आरती के दौरान उनके साथ सेल्फी भी प्रधानमंत्री मोदी ने ली थी।

काशी के रंगकर्मी और पत्रकार प्रवीण तिवारी गुड्डू बताते हैं कि शिंजो आबे को जो सम्मान काशी ने दिया वो दुर्लभ ही देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान का असर था कि हर घर से लोग शिंजो आबे के सम्मान में सड़क पर उतर आये थे।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

शिंजो आबे ने भी भारत और जापान की दोस्ती को यादगार बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर काशी को उपहार में दिया था। प्रवीण तिवारी बताते हैं कि बनारस में हुए अभूतपूर्व स्वागत से शिंजो आबे गदगद थे और देर तक खड़े रहकर दशाश्वमेध घाट के मढ़ियों पर बने मंच से काशीवासियों का अभिवादन करते रहे।

वरिष्ठ पत्रकार सुशील मिश्र बताते हैं कि 2007 में शिंजो आबे पहली बार जापान के प्रधानमंत्री के रूप में भारत आए थे। तब तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी, तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ उन्होंने भारत जापान के संबंधों को मजबूती थी। वर्ष 2015 में जब प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आये तो बनारस भी आए। तब भारत और जापान के सबंधों को वैश्विक ऊंचाई मिली और दुनिया में इस दोस्ती का बड़ा संदेश गया था। सुशील मिश्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री के दोस्ती की वजह से ही दोनों देशों की मित्रता के रूप में जायका (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) की मदद से सिगरा में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बन कर तैयार हुआ।

वरिष्ठ पत्रकार पल्लव दूबे बताते हैं कि शिंजों आबे और प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए काशी की सड़कों पर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। लोग स्वत: सड़क किनारे खड़े होकर उनके काफिले को देख दोनों देश का झंडा लहराते रहे। वरिष्ठ छायाकार प्रमोद गुप्ता ने शिंजो और मोदी के एक साथ गंगा आरती को कवर किया था।

शिजो आबे के निधन पर पीएम मोदी ने किया एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

बताते हैं कि शिंजो आबे तमाम प्रोटोकाल के बावजूद प्रेस फोटोग्राफरों के इशारे को समझ मंच पर खड़े थे। छायाकार इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद करते रहे। फोटो सेशन के बाद आबे ने पूरे गर्मजोशी से सभी छायाकारों और घाट पर मौजूद लोगों के अभिवादन का जबाब भी दिया था। उनका काशी से गहरा लगाव भी उस दौरान सबके सामने आया।

Tags: rip shinzo abeshinzo abe ganga artishinzo abe in kashishinzo abe passed awayshinzo abe pm modivaranasi news
Previous Post

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

लोगों को रौंद रहा है भाजपा सरकार का डबल इंजन: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

लोगों को रौंद रहा है भाजपा सरकार का डबल इंजन: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

लेयर मास्क

सिर्फ ट्रिपल लेयर मास्क ही बचाएगा कोरोना से

24/07/2020
अलीगढ़ में दिनदहाड़े लूट Daylight robbery in Aligarh

अलीगढ़ में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप से तमंचा दिखाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

11/09/2020
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

परवन गुरुद्वारे के दरवाजे पर बम विस्फोट, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

27/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version