Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोमालिया के तट से जहाज हाईजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल; भारतीय नौसेना एक्टिव

Ship MV Leela Norfolk

ShipMV Leela Norfolk Hijacked

नई दिल्ली। सोमालिया के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ (Ship MV Leela Norfolk) नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है। हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई है। नौसेना ने अपना एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक किडनैप किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ (Ship MV Leela Norfolk) की तलाशी के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके किडनैप होने के बारे में गुरुवार शाम को जानकारी मिली। सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं।

सोमालिया के तट (Coast of Somalia) के पास अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर चालक दल के 15 भारतीय सदस्य हैं। भारतीय नौसेना (Indian  Navy)   के विमान जहाज पर नजर रख रहे हैं और चालक दल के साथ कम्युनिकेशन स्थापित किया गया है।

टीएमसी नेता के घर रेड डालने पहुंची ED की टीम, 200 लोगों ने किया हमला कर तोड़ी गाड़ियां

वहीं हाईजैक की सूचना मिलने के बाद इंडियन नेवी एक्शन मोड (Indian Navy Action Mode) पर आ गई है। भारतीय नौसेना (Indian  Navy)  हाईजैक किए गए जहाज के आसपास की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है. जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है और इसका नाम जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ (Ship MV Leela Norfolk) है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से मालवाहक जहाजों पर समुद्री हमलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले अरब सागर में पोरबंदर तट पर 23 दिसंबर को एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन हमला किया गया था। जहाज के चालक दल में कुल 21 भारतीय शामिल थे। लगातार हमलों के चलते भारतीय नौसेना (Indian  Navy)  ने अरब सागर (Arabian Sea) और अदन की खाड़ी में अपने निगरानी तंत्र को बढ़ा दिया है।

Exit mobile version