• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिव नादर स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Writer D by Writer D
23/01/2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Shiv Nadar School receives bomb threat

Shiv Nadar School receives bomb threat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा के शिव नादर स्कूल (Shiv Nadar School) को एक बार फिर बम से उड़ाने (Bomb Threat) की धमकी भरा ईमेल आया है। सुबह स्कूल खुलते ही जैसे ही यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसके बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच टीमें पहुंचीं और स्कूल (Shiv Nadar School) में सर्च अभियान चलाया गया। एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को घर वापस भेज दिया गया और उनके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई।

ईमेल की सूचना मिलते ही तुरंत आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर परिजनों को सूचना देकर सभी बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम और अन्य सुरक्षा जांच एजेंसियों ने स्कूल (Shiv Nadar School) में सर्च अभियान चलाया। करीब एक घंटे चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि हर दो-तीन महीने में इस तरह की धमकी भरी सूचनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन न तो आज तक कोई आरोपी पकड़ा गया है और न ही पुलिस ने ईमेल भेजने वाले किसी अराजक तत्व के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। लगातार धमकी भरे ईमेल से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

नोएडा के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्कूल (Shiv Nadar School) को मिले ईमेल के आधार पर तुरंत जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल शुरू की गई है। हालांकि अभी तक स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हमारी इंटेलिजेंस टीम यह पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है कि आखिर यह मेल किसके द्वारा भेजा गया है और इसके पीछे किसी अराजक तत्व की साजिश है या नहीं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: bomb threatNoida news
Previous Post

अब इंदौर के इस शहर में दूषित पानी पीने से 24 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Next Post

WHO से अमेरिका हुआ बाहर, ट्रंप ने बंद की संगठन की फंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
The useless ambulance will now feed the poor street vendors.
Main Slider

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी संचालकों का भरेगी पेट

11/03/2026
Next Post
WHO

WHO से अमेरिका हुआ बाहर, ट्रंप ने बंद की संगठन की फंडिंग

यह भी पढ़ें

arrested

ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

04/05/2021
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की 131वीं जयंती पर किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

14/11/2020
CM Yogi

सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू

23/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version