Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना : राउत

सचिन वाजे गिरफ्तार

सचिन वाजे गिरफ्तार

मुंबई। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा लड़ने का निर्णय किया है।

राउत ने कहा कि चुनाव लड़ने का यह निर्णय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा करने के बाद किया गया।

मोदी सरकार बर्बरता में ईस्ट इंडिया कंपनी को भी मात दे रही है : तिवारी

राउत ने ट्वीट किया,  एक बहुप्रतीक्षित जानकारी है। पार्टी प्रमुख श्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। हम जल्द ही कोलकाता पहुंच रहे हैं…। जय हिंद, जय बांग्ला। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि शिवसेना पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version