Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन देशों में भी स्थित है बाबा बर्फानी जैसा शिवलिंग

बाबा बर्फानी

बाबा बर्फानी

धर्म डेस्क। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्रियाएं इन सभी पर इस महामारी का नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ यात्रा भी रद्द हो चुकी है। हर साल अमरनाथ यात्रा पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में इस खबर से बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाबा बर्फानी में स्थित शिवलिंग के समान हिमलिंग भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी मिलते हैं। आइए जानते हैं किन-किन देशों में पाए जाते हैं बाबा बर्फानी के समान शिवलिंग।

ऑस्ट्रिया में बाबा बर्फानी

यूरोप का एक देश है ऑस्ट्रिया जहां सल्जबर्ग के पास बाबा बर्फानी जैसी आकृतिनुमा शिवलिंग देखने को मिलता है। खास बात ये है कि यहां स्थित शिवलिंग की आकृति अमरनाथ गुफा में स्थित शिवलिंग की आकृति से काफी बड़ी है। यह शिवलिंग वरफेन की गुफा में स्थित है। इस गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा होने का दावा भी किया जाता है। साल 1879 को इस गुफा को खोजा गया था। यहां हिमलिंग को देखने का क्रम मई के महीने में शुरू होता है और यह अक्टूबर तक चलता है।

स्लोवाकिया में हेरिटेज गुफा

यूरोप के स्लोवाकिया में भी बाबा बर्फानी के समान हिमलिंग देखने को मिलता है। यह हिमलिंग भी एक गुफा में स्थित है। इस गुफा को दोबसिंस्का के नाम से जाना जाता है। इस गुफा का पता 1870 में लगा था। यह यूरोप की पहली ऐसी गुफा है जिसे बिजली से जोड़ा गया है।

स्विट्जरलैंड में हिमलिंग

स्विट्जरलैंड में भी अमरनाथ गुफा के समान एक गुफा है। यह गुफा मिटेलालालिन शहर में स्थित है। जहां पर बाबा बर्फानी के समान हिमलिंग देखने को मिलता है। यहां स्थित गुफा में सैलानियों के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स की भी व्यवस्था की गई है। यहां जाने के लिए 70 फुट लंबी सुरंग से होकर जाना पड़ता है।

अलास्का में बाबा बर्फानी

अलास्का में सालभर बर्फ जमी रहती है। यहां मौसम में भी अचानक तब्दीली आ जाती है। यहां पर बाबा बर्फानी के समान हिमलिंग देखने को मिलता है। यह हिमलिंग अलास्का के शहर मेंडेनहाल में छोटे-बड़े कई तरह के हिमलिंग देखने को मिलते हैं। यहां पर अन्य प्रकार की आकर्तियां भी बनी हुई है।

Exit mobile version