Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

25 दिन पहले ही अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी अंतर्धान

Amarnath

Amarnath

श्रीनगर। अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave)  से आईं ताजा तस्वीरों के मुताबिक, गुफा में शिवलिंग (Shivling) पूरी तरह पिघल गया है। अभी अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त तक है। हालांकि, इससे पहले ही शिवलिंग के पिघलने से श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, शिवलिंग के पिघलने के कारण भी गिनाए जा रहे हैं। इसके पीछे बताया जा रहा है कि अचानक तापमान बढ़ने और यात्रियों की भीड़ होने की वजह से शिवलिंग पिघल गया है। इसके अलावा, बादल फटने और अचानक बाढ़ आना भी कारण माना जा रहा है।

हालांकि, ये पहली बार नहीं है। पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जा रहा है। अब तक 1.80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

सावन में गलती से भी न करें ये भूल, नहीं मिलेगा व्रत का लाभ

हाल ही में अमरनाथ में प्राकृतिक आपदा आने से हालात बिगड़ गए थे। घटना के बाद अमरनाथ यात्रा पंजतरणी से शुरू की गई थी। मतलब सभी तीर्थयात्री पंजतरणी से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पवित्र गुफा तक पहुंच रहे थे। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु इसी रास्ते से वापसी कर रहे थे।

पिछले दो साल से कोविड की वजह से बंद रहने के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी, लेकिन 8 जुलाई को बादल फटने के बाढ़ आ गई थी। इस वजह से तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी। लेकिन यात्रा को 11 जुलाई से फिर से शुरू कर दिया गया था। इस बार अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त को समाप्त होगी।

Exit mobile version