• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान से मिले शिवपाल, राजनीति गलियारे में हलचल तेज

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सीतापुर
0
shivpal-azam khan

shivpal-azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान से प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज मुलाकात की।

दोनों के बीच ये मुलाकात उस समय हो रही है जब शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और अखिलेश की समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कोई एकराय नहीं बन पा रही है। शिवपाल यादव ने जहां गठबंधन के लिए 100 सीटों की शर्त रखी है तो वहीं अखिलेश की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है।

वहीं, आजम खान भी समाजवादी पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। आजम खान आज से नहीं बल्कि डेढ़ साल से ज्यादा वक्त से सपा से नाराज बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी सही के साथ खड़ी नहीं हुई। आजम खान कई बार सपा नेताओं से मिलने को भी इनकार कर चुके हैं।

हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उन पर (आजम खान) फर्जी मुकदमे लगाए गए। उन्होंने कहा कि जिस एसपी ने उनपर केस लगाए थे, वो खुद जांच के घेरे में है।

नकल माफियाओं को भाजपा सरकार का समर्थन : अखिलेश

आजम खान फरवरी 2020 से ही सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर रामपुर में अवैध जमीन कब्जाने और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने जैसे कई आरोप लगे हैं। आजम की पत्नी डॉ। तंजीम फातिमा भी जेल में बंद थीं, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। फिलहाल आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला दोनों ही जेल में बंद हैं। बताया जाता है कि आजम पर 80 और अब्दुल्ला पर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच रिश्ते 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले बिगड़ने शुरू हुए थे। तब अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव की जगह खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए थे। उस चुनाव में शिवपाल यादव सपा की टिकट पर ही इटावा की जसवंत नगर सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने सपा छोड़ दी और अपनी पार्टी ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी’ बनाई।

Tags: azam khanshivpal yadavSitapur Jailsitapur newsup news
Previous Post

सपा सरकार में वसूली के लिए झोला लेकर निकलत थे लोग : स्वतंत्रदेव

Next Post

BB 15: शमिता को ‘कीड़ा’ कहने पर देवोलीना को सलमान ने लताड़ा, बोले- ये सब….

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
Main Slider

घर पर ही इस तरह से करें मेकअप, मिलेगा पार्लर जैसा लुक

08/11/2025
De-Tan
Main Slider

एलोवेरा की मदद से करें फेशियल, घर पर ही मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

08/11/2025
Hair Oil
Main Slider

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Bleach
Main Slider

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
Next Post

BB 15: शमिता को 'कीड़ा' कहने पर देवोलीना को सलमान ने लताड़ा, बोले- ये सब....

यह भी पढ़ें

भूमि विवाद में युवक की हत्या, पत्नी ने सौतेली मां-पिता पर लगाया आरोप

13/09/2020
Unnao case

उन्नाव केस: चार दिन बाद आया तीसरी लड़की को होश, पुलिस को पीड़िता के बयान का इंतजार

21/02/2021

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 59700 और निफ्टी 17800 के ऊपर

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version