Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर जा रहे शिवपाल गिरफ्तार,  सलमान खुर्शीद भी हुए नजरबंद

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लखनऊ स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया था पर वह सुबह पुलिस को चकमा देकर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया है। वहीं, उन्होंने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों से जिला मुख्यालय पर धरना देने और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्देश दिया है।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि सलमान खुर्शीद और प्रमोद तिवारी को भी नजरबंद किया गया है।

बता दें कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रात को ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ीं।

लखीमपुर हिंसा की STF करेगी जांच, अब तक 24 लोगों की हुई शिनाख्त

पहले उन्हें लखनऊ में रोका गया और फिर सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस प्रशासन किसी को भी लखीमपुर खीरी नहीं जाने दे रहा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए निकले तो उन्हें लखनऊ में ही रोक दिया गया जिसके बाद वह अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनके पास सपा नेता रामगोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version