Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिवपाल ने एक बार फिर पढ़े सीएम योगी की तारीफ में कसीदे, अखिलेश पर बोला हमला

cm yogi, shivpal yadav

लखनऊ। प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को मेहनती और ईमानदार बताया है।

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का ​बिना नाम लिए ही उन पर निशाना भी साध दिया। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

इसके साथ ही कहा कि कोविड के दौरान सदन के सभी सदस्यों का सहयोग लिया गया होता तो स्थिति को और अच्छे से संभाला जा सकता था। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए भाजपा के सदस्यतों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा सरकार पर तंज भी कसा।

ऊर्जा मंत्री ने सपा के कार्यों पर कसा तंज, बोले- गरजते थे आजमगढ़ में और बरसते थे इटावा में

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार के नारे का हवाला देते कहा कि, सबका साथ और सबका विकास है लेकिन सरकार ने सबका सहयोग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो संत हैं, योगी हैं। योग का मतलब सबको जोड़ना होता है।

साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष का सहयोग लेकर प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विपक्ष हमारी बात मान गया होता तो आज सत्ता में होते।

Exit mobile version