Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिवपाल यादव ने सीएम योगी को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, मायावती ने भी दी शुभकामनाएं

cm yogi, shivpal yadav

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आज 50वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इस बीच, आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में पौधारोपण किया। इन शुभकामनाओं में सबसे खास रहा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav)  की बधाई।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भी सीएम योगी (CM Yogi) को बधाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि “उत्तर प्रदेश के संत हृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना है।

मायावती ने भी सीएम योगी को दी बधाई। उन्होंने लिखा कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना है।”

विद्युत आपूर्ति में नवीन तकनीक का प्रयोग किया जाए : एके शर्मा

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी यूपी के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि वह समर्पित भावना के साथ राज्य के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी ताकत और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।’

Exit mobile version