Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘सपा में होगी अंसारी बंधुओं की वापसी’, शिवपाल यादव ने दिया संकेत

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने बड़ा संकेत दिया है। अंसारी बंधुओं की सपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने हामी भर दी है। कहां की पार्टी में के जितने भी पुराने लोग हैं सभी को एकजुट किया जाएगा और भाजपा से मुकाबला किया जाएगा।

बता दें कि शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) और अखिलेश (Akhilesh Yadav) के बीच दूरी बढ़ने की वजह अंसारी बंधु बने थे। इनकी पार्टी में वापसी को लेकर शुरू हुई अंतर कलर इस कदर बढ़ी थी कि शिवपाल सिंह यादव को सपा से बाहर होना पड़ा था।

रिटायर जज के पास मिली अकूत खजाना, रियल एस्टेट, ट्रस्ट में खपाई काली कमाई

सपा में वापसी के बाद वह लगातार पार्टी के पुराने लोगों को जोड़ने के अभियान में जुटे हुए हैं। फिलहाल मुख्तार अंसारी के बड़े भाई  सिबगतुल्लाह अंसारी और उनके बेटे मन्नू अंसारी समाजवादी पार्टी से ही विधायक हैं।

Exit mobile version