Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के पीछे भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोगों की भूमिका है। शिवपाल ने कहा कि सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि सच जनता के सामने आ सके।

सपा नेता ने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। ऐसे में सरकार को आरोपों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

भाजपा और आरएसएस ने शिवपाल यादव के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Exit mobile version