शिवपाल यादव पहुंचे पुलिस स्टेशन, निजी सचिव को पुलिस ने लिया हिरासत में

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  गुरुवार शाम गौतमपल्ली थाने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में ले गई थी। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश को गौतमपल्ली पुलिस कुछ आपत्तिजनक चीज रखने के आरोप में थाने ले गई है।

इसकी सूचना मिलते ही शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) थाने पहुंच गए। उनके साथ सैकड़ो कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। गौतमपल्ली थाने में हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद निजी सचिव अंकुश को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया है। इसके साथ ही शिवपाल यादव भी थाने से चले गए हैं।दरअसल पुलिस जब चेकिंग कर रही थी उसी समय शिवपाल के निजी सचिव अंकुश की गाड़ी को भी रोका गया था।

इसके बाद निजी सचिव और पुलिसकर्मियों के बीच गाड़ी के कागजात दिखाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने अंकुश को रोक लिया, जिसकी सूचना पर शिवपाल यादव थाने पहुंच गए थे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद शिवपाल यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

बिजली गिरने से मासूम समेत 3 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

इस दौरान शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  की गाड़ी के आगे खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अखिलेश यादव के आवास के बाहर पुलिस का जमावड़ा लगा है और कई आलाधिकारी भी अखिलेश यादव के आवास में मौजूद हैं।

इस पूरी घटना के बाद इस घटना के बाद शिवपाल ने कहा कि हमारे निजी सचिव को फंसाने की कोशिश की गई है। हमारे निजी सचिव जा रहे थे। चेकिंग के नाम पर उसके गाड़ी में हथियार रखने की बात सामने आई है। इसीलिए वह थाने गए थे, फिलहाल निजी सचिव को छोड़ दिया गया है।

Exit mobile version