• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव बोले-प्रसपा का सपा में विलय नहीं, हो सकता है गठबंधन

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी में वापसी की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा, बल्कि आगामी विधानसभा के चुनाव में सिर्फ गठबंधन हो सकता है।

IPL 2020 : दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबजी का किया फैसला

श्री यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर “यूनीवार्ता” से विशेष भेंट में कहा कि उनकी पार्टी का सपा में विलय नहीं होगा। उनकी पार्टी सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भाजपा की नीतियों से आम आदमी की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है और बदलाव की मांग होने लगी है। ऐसे में अब हम भी चुप बैठने के बजाय जनता के बीच उनकी समस्याओं को लेकर जायेंगे। लगातार तीन साल से हम यही काम करते आ रहे हैं।

उन्होने कहा कि भय, भूख और भ्रष्टाचार मिटाने के साथ ही हर साल एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरियां देने काझूठा वादा करके देश व प्रदेश की सत्ता में लौटी भारतीय जनता की नींव ही झूठ और फरेब पर आधारित है । ऐसे में नीति नियोजन की गलत नीतियों की कीमत पूरा देश चुका रहा है।आने वाले समय में इसके और भयावह परिणाम होंगे ।

श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से भी भयंकर कोरोना काल था और इस दौरान अगर बेहतर तरीके से प्रयास करके रेले बसें रोकने के बजाय विदेशों से कोरोना लेकर लौटे हवाई यात्रियों को 14 दिन के लिये क्वारंटीन कराया जाता तथा सब कुछ बंद कराने के बजाय फैक्ट्रियों को चालू रखा जाता। वहां पर काम करने वाले असंगिठत क्षेत्र के मजदूरों को काम करने दिया जाता।

केजरीवाल बोले-एमसीडी को बकाया एक-एक पैसा दिया, संवेदनशील मुद्दे पर न हो राजनीति

तो शायद देश की अर्थव्यस्था इस तरह से नहीं लड़खड़ा सकती थी। न ही आम आदमी किसान मजदूरों का दिवाला निकलने की ओर जाता। आज समाज का हर तबका परेशान है। महंगाई की मार के बीच आम लोगों की इनकम में गिरावट से किसान मजदूर और नौजवान सभी तबाह हो गये हैं । ऐसे में अब इन्हें संभलने में बक्त लगेगा।
एक सवाल के जबाव में श्री यादव ने कहा कि आप सब देख रहे हैं कि किस तरह से सूबे में हत्यायें हो रही हैं।

लूट, युवतियों के साथ बलात्कार और उसके बाद उनकी हत्यायेें जहां आम बात है। जब कोरोना को लेकर लाॅक डाउन किया गया था तब वास्तव में इसकी जरूरत नहीं थी। केवल हवाई यात्रियों को अगर क्वारंटीन किया जाता और अमेरिका की तरह से कल कारखाने चलते रहते तो मजदूरों को हजार से पंद्रह सौ किमी परिवार के साथ सड़कों पर पैदल और रेल की पटरियों पर भूखे प्यासे नहीं चलना पड़ता।

सचिन पायलट बोले- विधानसभा उपचुनाव में देश को बांटने वाली ताकतों को परास्त करें

उन्होंने कहा कि उस दौर में भी सरकार ने हाथ खड़े कर दिये थे तब स्वयंसेवी संस्थाओं समेत राजनैतिक पार्टियों ने भूखें पेट पैदल चलने वालों की सुध ली। आज भी हम इस मामले सबसे आगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मेहनत करने वाले किसी मजदूर को कोरोना हुआ क्या। कहा कि कोई मजदूर इस महामारी की चपेट में नहीं आया। यहां तक कि आज भी नहीं है। फिर इस पलायन और बंद से जनता को क्या मिला। उनकी रोजी रोटी छिन गई। अब इससे आवाम को उबरने में बहुत अधिक समय लगेगा।

श्री यादव ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह कहते थे कि हमेशा भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर चलता है। योगी सरकार में यह बात सच साबित हुई है। आज प्रदेश की हालत सर्वाधिक खराब है। यहां पर मंत्री भी रुपया लेकर काम नहीं करते हैं।यही नहीं तहसीलों और पुलिस थानों की हालत बेहद खराब है। चारों ओर बिना लिये दिये कोई काम नहीं हो रहा है।

राज्यसभा की 10 सीटों पर 11 प्रत्याशी मैदान में, एक निर्दलीय उम्मीदवार ने किया नामांकन

उन्होंने कहा कि मैने पहले भी कहा था कि योगी जी ने पहले ठीक तरह से काम करने का प्रयास किया था। अब बेईमानों की लाॅबी से घिर गये है। यही वजह है कि अब अराजकता के हालात हो गये हैं। अपराधियों को किसी का खौफ नहीं रह गया है। डीजल पेट्रोल से लेकर गैस तथा बिजली के बिल बेतहाशा बढ़ गये हैं। आज की तारीख में दस हजार रुपया महीना कमाने वाले पर दस हजार का बिल बिजली का आता है तो फिर वह परिवार कैसे चलाये यह एक गंभीर सवाल है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।

Tags: akhilesh yadavPraspashivpal yadavSPUP by-electionअखिलेश यादवप्रसपायूपी उपचुनावशिवपाल यादवसपा
Previous Post

IPL 2020 : दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबजी का किया फैसला

Next Post

माहिरा शर्मा ने नाच मेरी रानी गाने पर किया धमाकेदार डांस

Desk

Desk

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

डीएम देहरादून का बड़ा एक्शन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी

05/03/2026
Next Post
mahira sharma dance

माहिरा शर्मा ने नाच मेरी रानी गाने पर किया धमाकेदार डांस

यह भी पढ़ें

Gauhar Khan

गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, हो गई ट्रोल

19/02/2023

अखिलेश से मिले आप नेता संजय सिंह, सियासी सरगर्मियां हुई तेज

24/11/2021
UPITS

निवेश और निर्यात का बड़ा मंच बना यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

28/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version