Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चंद्रशेखर आजाद पर हमला, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

लखनऊ। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) पर आज जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला सहारनपुर के देवबंद में किया गया है। हमलावारों ने उन पर कई राउंड फायर किया, जिसमें एक गोली उनके कमर को छूती हुई निकल गयी है, जबकि उनके गाड़ी के शीशे टूट गए हैं इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है।

सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों व सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता व अपराधियों दोनों के निशाने पर है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार‘।

भीम आर्मी प्रमुख पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने बरसाई गोलियां

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

Exit mobile version