• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने ‘चाचा’ को फिर दिखाया ठेंगा, पार्टी में अपनों को एडजस्ट नहीं कर पा रहे शिवपाल

Writer D by Writer D
14/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

akhilesh yadav, shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भले ही सेट हो गए हों और अखिलेश यादव के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर चल रहे हों, लेकिन अपने करीबी नेताओं को पार्टी में सेट नहीं करा पा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से ही शिवपाल यादव अपने-अपने साथियों को सपा की प्रदेश कमेटी में एडजस्ट कराना चाहते थे। सपा ने रविवार को भारी-भरकम प्रदेश कार्यकारिणी टीम का ऐलान किया, लेकिन शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के करीबी नेताओं को खास तवज्जे नहीं मिल सकी है। इस तरह से एक बार फिर से शिवपाल समर्थक खुद को सपा में ठगा सा महसूस कर रहे हैं?

सपा के 182 सदस्यीय प्रदेश कमेटी में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के पांच करीबी नेताओं को ही जगह मिल सकी है, जिनमें से तीन सचिव, एक सदस्य और एक आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। शिवपाल (Shivpal Yadav) के करीबी नेताओं में ललन राय, अशीष चौबे और प्रेम प्रकाश वर्मा को सपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। मंटू काजी को प्रदेश सदस्य और सूरज सिंह (गामा यादव) को अमंत्रित सदस्य बनाया गया है। शिवपाल के किसी भी करीबी नेता को न तो महासचिव और न ही उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मैनपुरी उपचुनाव के बाद चाचा-भतीजे में सुधरे रिश्ते

बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव के बाद चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक साथ आए। सपा में अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय करने के बाद शिवपाल ने मरते दम तक साथ रहने का ऐलान कर दिया था। शिवपाल को अखिलेश ने सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पार्टी में सम्मान जरूर दिया लेकिन उनके करीबी नेताओं को अहमियत नहीं दी। शिवपाल के करीबी नेताओं को न तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली और ना ही सपा प्रवक्ताओं की टीम में स्थान बना सके।

यहां बनाया जाता है भारत का नेशनल फ्लैग? जानें तिरंगा बनाने का क्या है नियम

शिवपाल को अपने करीबी नेताओं को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन रविवार को प्रदेश टीम के ऐलान के साथ वो टूट गई है। सपा के प्रदेश सगंठन में शिवपाल के करीबी नेताओं कोई खास तवज्जे नहीं मिल सकी। सूत्रों की मानें तो शिवपाल ने अपने 20 करीबी नेताओं की लिस्ट प्रदेश संगठन में शामिल किए जाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश को सौंपी थी, जिनमें से सिर्फ 5 सदस्यों को ही जगह मिल सकी है।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने 2018 में छोड़ी थी समाजवादी पार्टी

2018 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सियासी वर्चस्व के चलते शिवपाल यादव ने सपा छोड़ी तो उनके साथ पार्टी के तमाम जमीनी नेताओं ने भी पार्टी को अलविदा कहा था। वीरपाल यादव, राम नरेश यादव, अशोक यादव, सुंदरलाल लोधी, संगीता यादव, पीवी वर्मा, ललन राय, सुनील यादव, जयसिंह यादव, समरजीत, राम सिंह यादव, मीनू राजपूत, अनिल वर्मा, जगननायक यादव और हीरालाल यादव और फरहत मियां जैसे नेता शामिल थे।

शिवपाल याजव के साथ उनके नेताओं ने सपा में वापसी की है। ऐसे में शिवपाल यादव को सम्मान भले ही मिला हो, लेकिन सियासी रुतबा नहीं हासिल हो सका है। यही वजह है कि अपने करीबी नेताओं को सपा संगठन में जगह नही दिला सके। ऐसे में शिवपाल यादव के करीबी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। शिवपाल समर्थक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शिवपाल के भरोसे उन्होंने सपा छोड़ी थी, अखिलेश के साथ उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उन्हें अपना सियासी भविष्य मंझधार में फंस हुआ नजर आ रहा है।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsSamajwadi partyshivpal yadavup news
Previous Post

यहां बनाया जाता है भारत का नेशनल फ्लैग? जानें तिरंगा बनाने का क्या है नियम

Next Post

होटल पर हुए हवाई हमले में तीन की मौत, कई घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government's record on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 दिन में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा

10/08/2025
CM Dhami
राजनीति

हमारी संस्कृति, परंपरा, ज्ञान और विज्ञान का मूल आधार है संस्कृत भाषा : सीएम धामी

10/08/2025
UP will become a one trillion economy due to the grace of cow
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विजन-गऊ माता की कृपा से यूपी बनेगा वन ट्रिलियन इकोनॉमी

10/08/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

गौवंश के संरक्षण के लिए संकल्पित सुशासन सरकार

10/08/2025
CM Yogi became the savior of flood victims
Main Slider

बाढ़ पीड़ितों के संकट मोचक बने सीएम योगी, अब तक 6 लाख से अधिक लोगाें को दी राहत

10/08/2025
Next Post
Bomb Blast

होटल पर हुए हवाई हमले में तीन की मौत, कई घायल

यह भी पढ़ें

Baby Girl

4 हाथ-पैर, 2 हार्ट और 2 रीढ़ की हड्डी के साथ जन्मी बच्ची, डॉक्टर भी हुए हैरान

14/06/2023
Yuvraj Yuzvendra Chahal

युवराज सिंह के ट्वीट से युजवेंद्र चहल को लगी मिर्ची

19/10/2020

अखिलेश यादव के सामने शुरू हुई ‘मैं मौर्य, मैं मौर्य’ की लड़ाई

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version