• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज बोले- अधिकृत सूचना के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी

Writer D by Writer D
18/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के कार्यकाल के दौरान रुपयों के बड़े पैमाने पर कथित लेनदेन संबंधी मामले में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी पत्र लिखने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि जैसे ही राज्य सरकार के पास कोई सूचना या पत्र आएगा, उसके अनुरूप सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

श्री चौहान ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। श्री चौहान ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पता करवाया है, लेकिन अभी तक (अपरान्ह तक) इस संबंध में अधिकृत तौर पर कोई जानकारी, सूचना या पत्र नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्य सरकार के पास आधिकारिक सूचना या पत्र आएगा, उसके तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, भले ही वो कोई हो, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तथ्यों का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही आते हैं, वैसे ही कार्रवाई होगी।

धोखाधड़ी के मामले में बैंक के शाखा प्रबन्धक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

श्री चौहान ने कहा कि जैसा बताया गया है कि मामला ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) को देने की बात कही गयी है, जो भी तथ्य होंगे, उसके आधार पर जांच करवाएंगे और कार्रवाई करेंगे।

इस बीच भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति बुधवार को प्रदर्शित की गयी है, जिसमें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की 28 अक्टूबर 2020 की रिपोर्ट का जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) से संबंधितों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इसमें कहा गया है कि मध्यप्रदेश के ईओडब्ल्यू के जरिए संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करायी जा सकती है। आयोग ने केंद्रीय गृह सचिव को भी निर्देश दिया है कि वह अखिल भारतीय सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ उपयुक्त विभागीय कार्रवाई की पहल करें। इसी तरह का निर्देश मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को राज्य सेवा के अधिकारी के खिलाफ करने के लिए दिया गया है।

पीएम मोदी ने नहीं पहना मास्क तो आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा कटाक्ष

आयकर विभाग ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सत्तारूढ़ दल से जुड़े प्रभावी लोगों के दिल्ली, भोपाल और अन्य स्थानों पर छापे की कार्रवाई की थी। इस दौरान करोड़ों रुपए नगद और दस्तावेज मिले थे। दस्तावेज की पड़ताल के बाद आयकर विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान करोड़ों रुपयों का लेनदेन नगद और अन्य तरीकों से किया गया है। इस कार्य में तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों की भी भूमिका थी। आयकर विभाग ने यह रिपोर्ट सीबीडीटी को सौंपी और सीबीडीटी ने यह जानकारी देश के निर्वाचन आयोग को मुहैया करायी।

बताया गया है कि इस मामले में भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राज्य सेवा से जुड़े एक अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इस मामले में सभी जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags: mp newspolitical newsshivraj singh chauhan
Previous Post

राज्य में नक्सली गतिविधियां पनपने नहीं दी जाएगी : नरोत्तम

Next Post

निराश व‍िपक्ष किसानों को कर रहा है गुमराह, सरकार अन्‍नदाता के साथ : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

निराश व‍िपक्ष किसानों को कर रहा है गुमराह, सरकार अन्‍नदाता के साथ : योगी

यह भी पढ़ें

सैफ अली खान

सैफ अली खान से की तरह दिखते 21 साल के इब्राहिम

05/03/2022
history sheeter arrested

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ इनामी हिस्ट्रीशीटर, सिपाही घायल

08/08/2021
Divorce

1985 में पति ने लगाई तलाक की अर्जी, 38 साल बाद आया फैसला

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version