• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर इंडिया पर भरोसा भ्रम…, विमान में टूटी सीट मिलने पर छलका शिवराज का दर्द

Writer D by Writer D
22/02/2025
in राजनीति, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Shivraj Singh

Shivraj Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) को एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में टूटी सीट पर की यात्रा करनी पड़ी। इसके लेकर उन्होंने एक्स पर अपनी पीड़ा सुनाई है। शिवराज ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठना तकलीफदायक था।

केंद्रीय कृषि मंत्री (Shivraj Singh) ने एक्स पर लिखा, आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है। मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट AI436 में टिकट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना तकलीफदायक था।

आज मुझे भोपाल से दिल्ली आना था, पूसा में किसान मेले का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के माननीय प्रतिनिधियों से चर्चा करनी है।

मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक AI436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर…

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 22, 2025

शिवराज (Shivraj Singh) ने आगे कहा कि जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।

प्रीतम चक्रवर्ती का ऑफिस बॉय जम्मू से अरेस्ट, किया था ये कांड

सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा। मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।

घटना पर एयर इंडिया ने जताया खेद

शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर एयर इंडिया ने खेद जताया है। कंपनी ने कहा है कि असुविधा के लिए हमें खेद है। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। हम इस मसले पर आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे।

Tags: Air IndiaNational newsshivraj singh
Previous Post

प्रीतम चक्रवर्ती का ऑफिस बॉय जम्मू से अरेस्ट, किया था ये कांड

Next Post

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, हिरासत में आरोपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CM Dhami
राजनीति

कुंभ, आपदा और पेयजल योजनाओं के लिए 256 करोड़ की मिली वित्तीय मंजूरी

09/05/2026
Governor Gurmeet Singh reached Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

09/05/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, हिरासत में आरोपी

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा कार्य : मुख्यमंत्री साय

20/09/2024
BCCI

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को हुआ ब्लड कैंसर, मदद के लिए सामने आया BCCI

14/07/2024
Tourism sector

नई दिल्ली : देश में जल्द ही लाई जायेगी नई पर्यटन नीति, जानिए इसमें क्या है खास

13/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version