• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज सिंह ने कहा- किसानों के हित में फसल बीमा योजना नए स्वरूप में लाई जाएगी

Desk by Desk
24/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि किसानों के हितों के लिए राज्य सरकार फसल बीमा योजना को नए स्वरूप में लाएंगी।

श्री चौहान ने जिले के पुनास में विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को संबाेधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में फसल बीमा योजना एक नए स्वरूप में लाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले की पुनासा माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन योजना का पुनः आकलन कर छूटे हुए गांवों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दीन-दुखियों और गरीबों के लिए संबल योजना उनका हक है।

नोएडा : दवा कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाडियां मौके पर

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष बारिश से प्रभावित हुई फसलों का ईमानदारी से सर्वें कराने के आदेश देते हुए कहा कि पर्याप्त राहत राशि की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने जिले को करोड़ों रूपए की सौगात देते हुए खंडवा जिले की मूंदी और किल्लोद नगर परिषद को तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की। उन्होंने संत सिंगाजी स्थल को प्रदेश का धार्मिक पर्यटन स्थल भी बनाने की घोषित की। इसके अलावा उन्होंने यहां अधोसंरचना के विकास के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए भी देने की घोषणा की है।

श्री चौहान ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि और प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने मूंदी नगर परिषद के 190 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त के रूप में 1.90 करोड़ रूपए वितरित किये। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 44.77 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 13.8 करोड़ रूपए की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने मंच से विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ, प्रमाण-पत्र एवं पात्रता पर्ची का वितरण भी किया।

J&K : बडगाम में BDC चेयरमैन की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या

राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब सर्वांगीण विकास के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। अब सरकार द्वारा निरंतर लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6/4 के अंतर्गत बारिश से प्रभावित फसलों की राहत राशि किसानों को प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोड़े, मांधाता के पूर्व विधायक नारायण पटेल, खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: 24ghante online.comNational newspolitical newsshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर भारतआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशकांग्रेस पर हमलामुख्यमंत्री किसान सम्मान निधिशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

जिस किसान ने पेट भरा उसी के पेट पर प्रहार किया जा रहा : तेजस्वी

Next Post

पद्मिनी एकादशी से घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Desk

Desk

Related Posts

crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
Vande Bharat Express
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत से घटीं दूरियां, बढ़ा उत्तर प्रदेश का जुड़ाव

09/11/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

09/11/2025
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh
राजनीति

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
Next Post
Padmini ekadashi 2020

पद्मिनी एकादशी से घर में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने की मेरी कोई इच्छा नहीं…’, बोले अखिलेश यादव

03/12/2024
Gangster Act

पांच अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

03/02/2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण

देश के 16 राज्यों के 70 जिलों में कोरोना संक्रमण के 150 फीसदी तक बढ़े नए मामले

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version