Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिवराज ने महिला सफाई कर्मियों संग लगाई झाड़ू, स्वच्छता कार्य में बटाया हाथ

shivraj

shivraj

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सफाई कर्मियों के साथ उनके स्वच्छता कार्य में भी झाड़ू लगाकर हाथ बंटाया।

श्री चौहान ने यहां स्थित नेहरू नगर चौराहे पर कार्यरत सफाई कार्य कर रही महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। महिला सशक्तिकरण के पहलुओं पर बातचीत की उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने इसके पहले सुबह सात बजे निवास से ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत की उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का वाहन काफिला जिसमें सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात थीं, नेहरू नगर चौराहे की ओर रवाना हुआ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिला शक्ति को किया सलाम

श्री चौहान ने आज प्रातः नेहरू नगर चौराहे पर चाय पर जिन महिला स्वच्छता कर्मियों से बातचीत की उनमें श्रीमती शशि, प्रभा, सरोज ,शकुन बाई, ललिता देवी और उषा भाई शामिल हैं।

Exit mobile version