Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शोएब ने दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर को बताया गलत, बोले जब भी….

छोटे पर्दे की मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सीरियल ‘ससुराल सिमर का-2’ फेम दीपिका कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उनके मां बनने की खबर सामने आई थी। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। दीपिका के फैंस भी उन्हें मां बनने की बधाई देने लगे थे। हालांकि, अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हाल ही में दीपिका और शोएब यूट्यूब पर लाइव आए थे। इस दौरान शोएब ने कहा कि दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। शोएब इब्राहिम ने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि जब भी वो दिन आएगा वो अपने फैंस के साथ ये जानकारी जरूर शेयर करेंगे। ऐसे में कोई भी झूठी खबर न फैलाए।

पहली बार गांव पहुंचे राष्ट्रपति जन्मभूमि पर हुए नतमस्तक, मिट्टी का किया स्पर्श

बता दे ससुराल सिमर के सेट पर मिलने के बाद शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को प्यार हो गया था। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद दीपिका और शोएब ने 22 फरवरी, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दीपिका ने शोएब के साथ अपने निकाह के बाद इब्राहिम को अपने नाम में जोड़ा था। बता दे शादी के बाद दीपिका के धर्म बदलने को लेकर कई बातें उठी थीं। लेकिन शोएब-दीपिका ने इन बातों को कभी अहमियत नहीं दी। दीपिका की ये दूसरी शादी है।  इससे पहले दीपिका ने को-एक्टर रौनक सैमसन से 2009 में पहली शादी की थी।

 

Exit mobile version