Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बसपा को झटका, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने छोड़ा पार्टी का दामन

लखनऊ। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है। वे अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 2019 में बसपा से रामवीर को पार्टी से निलंबित किया गया था।

 

भाजपा में शामिल होकर हाथरस के सादाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ सकते है। रामवीर उपाध्याय बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।

माना जा रहा है कि रामवीर उपाध्‍याय उप मुख्‍यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं।

दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे सीएम योगी, परिवार संग किया भोजन

इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। इस तरह की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसकी अभी किसी ने पुष्‍टि नहीं की है।

Exit mobile version