• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला

Writer D by Writer D
03/05/2024
in उत्तर प्रदेश, आगरा, राजनीति
0
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। फतेहाबाद में सती मंदिर पर शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह के समर्थन सभा संबोधित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) शुक्रवार को पहुंचे थे। इस दौरान योगी यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी ने जूता फेंक दिया। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पूर्व में ही कई संगठनों ने पूर्व में ही इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विरोध का एलान किया था। सभा स्थल को जाते समय स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को काले झंडे भी दिखाए गए थे।

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से शोषित समाज पार्टी प्रत्याशी होतम सिंह के समर्थन में शुक्रवार को सती मंदिर फतेहाबाद में सभा आयोजित की जा रही थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने पहले से ही विरोध का एलान किया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का काफिला जैसे ही कस्बा में अवंतीबाई चौराहे पर पहुंचा। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद एक कार्यकर्ता ने गाड़ी पर काली स्याही फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

पाक के पूर्व मंत्री राहुल की तारीफ कर रहे, यही इनका असली चेहरा: सीएम योगी

सभा स्थल पर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) मंच से संबोधन दे रहे थे। इसी बीच सभा स्थल में आगे की पंक्ति में बैठा एक युवक खड़ा हुआ और उसने जूता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर फेंक दिया। युवक द्वारा फेंका गया जूता पोडियम के पास लगे कैमरे के ट्राइपॉड में लगा।

युवक के जूता फेंकने से सभा स्थल पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अपना नाम धर्मेंद्र धाकड़ बताया। वह धाकरान चौराहे के पास नगला धाकड़ का रहने वाला है और योगी यूथ ब्रिगेड में महानगर अध्यक्ष है।

घटना के बाद योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर (State President of Yogi Youth Brigade Ajay Tomar) ने वीडियो जारी कर जूता फेंकने वाले को संगठन का पदाधिकारी बताया। यह भी कहा कि सनातन धर्म को ढोंग कहने वाले और ब्राह्मणों को राक्षस कहने वाले व रामचरित मानस का अपमान करने वाले का ऐसे ही जूते से स्वागत किया जाएगा। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। रामकृष्ण का अपमान करने वालों का यही हश्र किया जाएगा।

Tags: agra newsSwami Prasad Mauryaup news
Previous Post

पाक के पूर्व मंत्री राहुल की तारीफ कर रहे, यही इनका असली चेहरा: सीएम योगी

Next Post

सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की जरूरत बताया

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की जरूरत बताया

यह भी पढ़ें

Cooking

आपको कुकिंग क्वीन बनाएंगे ये टिप्स, आज़माएं जरूर

21/01/2026
Priyanka Gandhi

अतीत की नहीं आज जो हो रहा है उस पर बात करें… प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

19/08/2025
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version