Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के एम्स में भर्ती

Prakashi Tomar

Prakashi Tomar

बागपत। जनपद के बिनौली के जोहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशी तोमर (Prakashi Tomar) की हालत ज्यादा बिगड़ गई है। उनको नोएडा हॉस्पिटल से निकालकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

जोहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशी तोमर (Prakashi Tomar) की 12 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था।

दादी का कई दिनों तक मेट्रो अस्पताल में उपचार चला, लेकिन दादी के स्वास्थ में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि दादी की हालत में सुधार था, लेकिन सोमवार की शाम को दादी को पेट में परेशानी हुई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

सीएम धामी आज से लंदन दौरे पर, निवेश पर फ्रांस और स्पेन की कंपनियों से बनीं बात

डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, परिजनों ने दादी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। दादी के पुत्र रामबीर सिंह व पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती करने में दिल्ली स्वास्थ मंत्रालय की मदद मिली है।

Exit mobile version