• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
17/10/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी और धन्वन्तरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस (Dhanteras) से ही पांच दिन चलने वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत होती है। इस दिन धन व समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है की इसी दिन समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी और अमृत कलश प्रकट हुआ था इसी वजह से इसे धनतेरस कहा जाता है।

पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का त्य़ोहार 18 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। धनतेरस (Dhanteras) के दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन कुछ खास चीजों को खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर इन शुभ चीजों को खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि इस शुभ दिन पर किन-किन चीजों की खरीदारी करने से आपका धन 13 गुना बढ़ जाएगा।

कुबेर यंत्र

इस दिन कुबेर यंत्र को खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन घर, दुकान के गल्ले या तिजोरी में कुबेर यंत्र रखने से धन और समृद्धि आती है। मान्यता है कि इस उपाय से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

नमक और धनिया

धनतेरस (Dhanteras) के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में धन की वृद्धि होती है। नमक नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है। वहीं, धनिये को घर के आंगन या गमले में डालने से समृद्धि आती है।

तांबा

धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। तांबे के बर्तन या पूजा से जुड़ी वस्तुएं घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसी दिन कांसे से बने बर्तन या सजावटी वस्तुएं भी घर लाना शुभ रहता है।

बर्तन

धनतेरस का संबंध ‘धन’ और ‘धातु’ दोनों से है। इसीलिए तांबा, पीतल और चांदी के बर्तनों को खरीदना इस दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष में कहा गया है कि धातु खरीदने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और खर्चों में कमी आती है।

झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन नया झाड़ू लाने से दरिद्रता दूर होती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। नई झाड़ू से घर की सफाई करने पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति

धनतेरस के दिन भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। नई मूर्ति घर लाने और उनकी विधिवत पूजा करने से घर में धन, अन्न और सुख की कभी कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं। इन दोनों की कृपा से जीवन में उन्नति और शांति बनी रहती है।

Tags: Dhanteras
Previous Post

इस दिशा में होना चाहिए स्टोर रूम, इन उपायों से दूर करें दोष

Next Post

रमा एकादशी व्रत न करने पर भी मिलेगा पूरा लाभ, करें इन चीजों का दान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Next Post
Mokshada Ekadashi

रमा एकादशी व्रत न करने पर भी मिलेगा पूरा लाभ, करें इन चीजों का दान

यह भी पढ़ें

terrorist

आतंकियों ने की कश्मीरी पंडित की दुकान में काम करने वाले सेल्समैन की हत्या

09/11/2021
Abbas Ansari

अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दोषी करार

31/05/2025
Broom

घर में इस जगह कभी भी न रखें झाड़ू, हो जाएगा धन का सफाया

12/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version