Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत

Electrocution

Two people died due to electrocution from high tension wire

जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में आढ़त की दुकान चलाने वाले व्यक्ति का बुधवार की सुबह दुकान पर लगे फर्राटा पंखा में उतरे करंट (Electrocution) की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा दौलतपुर गांव निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाता था। आज गर्मी अधिक होने के कारण वे दुकान में रखा फर्राटा पंखा चालू कर उसे हाथ में पकड़ बाहर लाने लगे, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर गया और पंखा उसके ऊपर आ गिरा।

अगल बगल के दुकानदार भाग कर आए। स्वीच बोर्ड से बटन बंद कर उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है।

Exit mobile version