Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, सवालों के जवाब दिए बिना निकलीं BSP चीफ

Short circuit during Mayawati's press conference

Short circuit during Mayawati's press conference

बीएसपी सुप्रीमो मायावती (Mayawati) आज अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बसपा कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट में धुआं निकलने के बाद अग्निशमन यंत्र का प्रयोग हुआ। फायर सिलेंडर के प्रयोग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म हो गया और मीडिया के सवाल लिए बिना बीएसपी सुप्रीमो मायावती हॉल से रवाना हो गईं।

मायावती (Mayawati) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बात कर रही थीं। उसी दौरान ही शॉर्ट सर्किट की घटना घटी और उसके बाद मायावती प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में छोड़कर बाहर निकल गईं।

इस अवसर पर मायावती (Mayawati) ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी देश में बीएसपी के आंदोलन को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती रहती हैं। इस अवसर पर मायावती ने कहा कि हमें दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का वोट ज्यादा मिलेगा और सपा का पीडीए देखता रहा जाएगा।

ब्राह्मणों पर अत्याचार न हो, BSP की सरकार जरूरी

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी का बाटी-चोखा नहीं खाना चाहिए। ब्राह्मणों पर किसी तरह का अत्याचार न हो इसलिए बीएसपी की सरकार जरूरी है। ब्राह्मण समाज के विधायकों की बैठक में ब्राह्मणों की उपेक्षा हम हमने चिंता व्यक्त की। हमने ब्राह्मण समाज को हमेशा प्रतिनिधित्व दिया। ब्राह्मणों को किसी के बहकावे में नही आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मणों को पूरा सम्मान दिया है। ब्राह्मणों को किसी की खैरात की जरूरत नहीं है। उन्हें बीजेपी, समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए। जब ​​बीएसपी की सरकार बनेगी, तो ब्राह्मणों को पूरा सम्मान मिलेगा, क्षत्रिय समुदाय का भी ध्यान रखा जाएगा, और जाट समुदाय पर भी ध्यान दिया जाएगा। दलितों और अल्पसंख्यकों का भी हमेशा की तरह ध्यान रखा जाएगा। हमारी सरकार के दौरान कभी कोई मंदिर, मस्जिद या चर्च नहीं तोड़ा गया।

Exit mobile version