Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो दिन पूर्व जेल से रिहा होकर आए युवक के मुंह में मारी गोली

Shot

Shot

हमीरपुर। पुरानी रंजिश में शुक्रवार को लेकर युवक को लाठी व धारदार हथियार (Beaten) से घायल कर दिया। परिजनों ने गोली (shot) मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी गोमती पत्नी कल्लू ने बताया कि दो वर्ष पूर्व गांव के ही अशोक कुमार ने पानी भरने को लेकर मारपीट कर दी थी। पुत्र मुन्नू यादव को मां के साथ मारपीट करने की जानकारी होने पर अशोक कुमार से कहासुनी हो गई थी। तभी से दोनों पक्ष एक दूसरे से रजिंश मानने लगे थे।

बताया कि उनका पुत्र मुन्नू यादव बुधवार शाम को जिला कारागार से छूटकर घर आया था। गोमती ने बताया कि शुक्रवार को उनका पुत्र मुन्नू यादव दुकान पर गुटखा खरीदने जा रहा था। तभी गांव के ही अशोक कुमार, नर्वदा पत्नी अशोक कुमार, कालीचरन ने घेरकर लाठी डंडा व फरसे से वार कर दिया। गोमती ने बताया कि मुन्नू जब अपने बचाव के लिए घर की ओर भागा तभी अशोक कुमार ने जान से मारने की नियत से तमंचा निकाल गोली (shot) मार दी।

गंभीर रूप से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। 108 एम्बुलेंस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला भी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version