Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वर्णकार को गोली मारकर थैला लूटा

Loot

Loot

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक स्वर्णकार को गोली (Shot) मार दी और उसका थैला लूटकर (Loot) फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल स्वर्णकार को उपचार हेतु आगरा रेफर किया गया है।

थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद पर महेश वर्मा की कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर तिलक नगर स्थित अपने घर आ रहा थे। बताया जाता है कि तभी थाना उत्तर क्षेत्र टाट वाले बाबा के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने महेश को गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। आरोप है कि गोली मारने के बाद बदमाश उसका थैला लूटकर ले गए।

बैग में नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण बताए गए है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारी जन भी वहां पहुंच गये। वह घायल महेश को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सक ने घायल को आगरा रेफर कर दिया।

इधर एसएसपी आशीष तिवारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी की है। एसएसपी ने बताया महेश नाम के व्यक्ति के साथ घटना हुईं है। मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

घायल को आगरा रेफर कर दिया है। बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है। बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Exit mobile version