Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? जानें हकीकत

खान पान का असर हमारी सेहत पर पड़ता है, खासकर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव खान पान की वजह से होता है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान अपने खान पान का ध्यान नहीं रखती है जिसकी वजह से महिलाओं को बहुत सी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

पीरियड्स के दौरान खान पान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। पीरियड्स के दौरान डाइट के साथ किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

पीरियड्स को लेकर कई मिथ भी है। कुछ महिलाएं इन मिथकों को मानती है वहीं कुछ महिलाएं मिथकों नहीं मानती है। पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से मना किया जाताा है। दादी और नानी का कहना है कि मासिक धर्म के दौरान खट्टा या फिर खट्टे फल का सेवन करने से हैवी ब्लीडिंग होती है साथ ही ऐंठन भी हो सकती है।

क्या सच में पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए? हकीकत क्या है। चलिए जानते हैं क्या सच में पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान खट्टा खाना चाहिए या नहीं

खट्टे फल में विटामिन सी पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है। बहुत सी महिलाएं इस मिथ पर यकीन करती हैं, लेकिन इस तरह के मिथ को दूर करने की जरुरत है। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से महिलाओं की सेहत पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान पौष्टिक भोजन करना चाहिए। खट्टे फल खाने से कोई भी नुकसान नहीं होता है।

पीरियड्स के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए

पीरियड्स के दौरान ऑयली और तीखा भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान मैदा वाला भोजन भी नहीं करना चाहिए। ऑयली भोजन का सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजेन बढ जाता है जिससे दर्द काफी हो सकता है। पीरियड्स के दौरान हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान क्या खाना चाहिए

पीरियड्स के दौरान काफी कमजोरी महसूस होती है ऐसे में इन दिनों पालक, दाल प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। पीरियड्स के दौरान अपनी डाइट में दूध, दही अंडा का सेवन करना चाहिए। पीरियड के दौरान काफी पानी पीना चाहिए। पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट बनी रहती है।

Exit mobile version